डांडिया व गरबा नाइट कार्यक्रम पर हिन्दू संगठनों ने रोक लगाने की मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टे्रट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपकर मांग की कि जनपद में नवरात्रि पर्व के अन्तर्गत अध्यात्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हो रहे है। जिला प्रशासन सहयोग कर रहा है। जानकारी प्राप्त हुई कि नवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम के बहाने कई व्यवसायिक कार्य हो रहे है। जिसका उद्देश्य मात्र धन उपार्जन करना है। डांडिया, गरबा मुख्य रुप से है। कार्यक्रम में केवल स्वलाभ के लिए आस्था के साथ खिलवाड़ करने के उद्देश्य से आयोजन होते है। तमाम मातायें, बहने, एकत्र होती है। कई वर्षों से विवाद की स्थिति में कार्यक्रम हुए है। कार्यक्रम में प्रवेश को लेकर अनिमिततायें पायी जा रही है। धन लेकर प्रवेश पास जारी करना एवं विर्धमियों को भी प्रवेश पास उपलब्ध कराना, आस्था के नाम पर धर्म पर चोंट करना, फिल्मी गाने बजाकर वातावरण को विर्धम की ओर अग्रसर करना होता है। ऐसे में अध्यात्म के प्रसार के लिए सामूहिक पूजा अर्चना, भण्डारा, जागरण, कन्या भोज होना तो संभव है, पौराणिक शहर की परम्परा भी है। डांडिया नाइट, गरबा नाइट जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य मात्र शहर की परम्परा परिवेश के लिए हानिकारक है। जिससे सनातन धर्म के लिए आक्रोश व्याप्त है। डांडिया नाइट और गरबा नाइट पर पूर्णता रोक लगाकर आयोजन रोका जाये। जिससे आस्था का खिलवाड़ न हो और प्रशासन अपना ऐसे लोगों पर शिकंजा कसे। इस मौके पर कोमल पाण्डेय, कौशल गुप्ता, सनी गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, गौतम कुमार, अनूप सक्सेना, साहिल मिश्रा, मोनू, सिद्धार्थ वर्मा, सत्यम वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *