घुमना चौराहे का नाम सुभाष चन्द्र बोस रखे जाने की मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण के प्रदेश अध्यक्ष आदेश दीक्षित व प्रदेश महासचिव नारायन दत्त द्विवेदी एवं जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी ने समस्याओ को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सम्बोधित ज्ञापन उनके निवास पर पहुंचकर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल को सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया गया कि घुमना स्थित सुभाष गेट वर्षों से पुराना प्राचीन गेट है। सुभाष चन्द्र बोस का नाम काले अक्षरों में लिखा है वह बहुत गलत है। वह एक क्रांतिकारी थे, उनका योगदान, देश के लिए एक भक्त के रुप में था। काले अक्षर से उनका नाम लिखने से हम भक्तों की भावनायें आहत हुई है। गलत संदेश जा रहा है, नेता जी का नाम सुनहरे अक्षरों में खिवाया जाये, और घुमना चौराहा का नाम सुभाष चन्द्र बोस रखा जाये। घुमना स्थित गेट का सौंदरीकरण हो। बताते चले कि २५ वर्ष पूर्व नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर शिवसेना के जिला प्रमुख विनोद श्रीवास्तव द्वारा घुमना गेट की साफ-सफाई कराकर महान क्रांतिकारी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का नाम गेट पर अंकित कराया गया था। इसी तरह फतेहगढ़ मिलेट्री चौराहे को भी सुभाष चन्द्र बोस चौराहा घोषित कराया था। वहीं शिवाजी नगर दरिबा पूर्व में कोई भी सफाई कर्मी नहीं जाता है। मोहल्ले में गंदगी फैली है वहां स्वच्छता की स्ववस्था की जाये। साथ ही दरिबा की पुलिया टूटी है, जिससे काई बड़ी घटना हो सकती है। उसे सही किया जाये। इस मौके पर सुनील तिवारी, गायत्री मिश्रा, सुनीता अग्निहोत्री, रेखा मिश्रा, राजू रस्तोगी, अर्चना वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *