चिकित्सा जगत की रीढ़ की हड्डी हैं फार्मासिस्ट
दवाओं को खोजने एवं निर्माण में उनकी महती भूमिका
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व फार्मेसिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में लोहिया अस्पताल आवास विकास में आयोजित कार्यक्रम में फार्मासिस्टों का चिकित्सा जगत में योगदान को रेखांकित किया गया तथा दवा निर्माण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।
समारोह में जिला औषधि निरीक्षक डॉ0 परमेश द्विवेदी ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में फार्मासिस्टों के योगदान एवं कर्तव्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट हॉस्पिटल में मरीजों को दवा वितरण एवं उनकी देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ0 द्विवेदी ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में फार्मासिस्टों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। फार्मासिस्टों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जगत की रीढ़ की हड्डी बताते हुए ड्रग इंस्पेक्टर डॉ0 परमेश द्विवेदी ने कहा कि फार्मासिस्टों के बिना चिकित्सा का कार्य अधूरा है। कार्यक्रम को डॉ0 मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ0 जगमोहन शर्मा, साईं मीर फार्मेसी कालेज के प्रधानाचार्य डॉ0 अर्पित कटियार एवं डॉ0 प्रभात वर्मा ने भी संबोधित करते हुए विश्व फार्मसिस्ट दिवस की सभी फार्मासिस्टों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्यकी कामना की। उन्होंने कहा कि औषधियों को खोजने एवं उनका निर्माण करने में फार्मासिस्टों की महती भूमिका होती है।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्टों के योगदान को किया गया याद
