फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुभारम्भ प्रधानाचार्य डा0 विनीत कुमार चौहान व सह संयोजक रजिन्द्र सिंह कुशवाहा ने दौड़ प्रतियोगिता में हरी झण्डी दिखाकर किया। 3000 मीटर बालक वर्ग दौड़ में निखिल राजपूत प्रथम, अरशद खान द्वितीय रहे। प्रधानाचार्य ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। निर्णायक मण्डल में देवेन्द्र कुमार, प्रवेश रत्न शाक्य, सतेन्द्र सिंह, दीपावली कुमार, राकेश कुमार, आरती यादव, केशव गंगवार, सुब्रत शाक्य, सुनील पाल, नेहा भारद्वाज, अनिकेत कुमार, रजनीश शिवा, ऋतु मिश्रा, इंजाज अहमद, राहुल यादव, अनुराग पटेल, प्रशुभ गुप्ता, धनश्याम बिंद, देवनारायन सिंह, मनीषा यादव, कुलदीप सिंह, अर्जुन प्रताप सिंह, अभिषेक अवस्थी, धनंजय कुमार आदि ने व्यवस्था देखी। लेखा विभाग में कृष्ण स्वरुप, डा0 सीता सिंह, अनुज मिश्रा, अमिताब सिंह, पवन कुमार, सुनील राठौर, मोहित कटियार, अनिल शाक्य, अर्नुज दीक्षित विशेष कुमार, नीरज कुमार, अजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, मुदित द्वितीय रहे। ऊंची कूद में सुधांशु प्रथम, अमन द्वितीय रहे। जूनियर बालक वर्ग 3000 मीटर दौड़ में शांतनु प्रथम, शिवमोहन द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में अंकित सिंह प्रथम, अनिकेत द्वितीय रहे। जूनियर बालक ट्रिपल जंप में अभिषेक प्रथम, ओम द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग ट्रिपल जंप में सुमित कुमार प्रथम, शोभित द्वितीय रहे। बालिका वर्ग सीनियर 300 मीटर दौड़ में रिशु प्रथम, सुरीली द्वितीय रही। 100 मीटर दौड़ में रमा देवी प्रथम, आरती द्वितीय रही। ३०० मीटर बालिका जूनियर वर्ग दौड़ में श्वेता प्रथम, दीपांशी द्वितीय रही। 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग दौड़ में सृष्टि प्रथम, राजुल यादव द्वितीय रही। सब जूनियर 100 मीटर दौड़ में प्रतिक्षा प्रथम, प्रिंसी द्वितीय रही। सब जूनियर 400 मीटर दौड़ में नैन्सी प्रथम, प्रतिक्षा द्वितीय रही।
खेलकूद प्रतियोगिता में निखिल, शांतनु, रिशु व श्वेता ने मारी बाजी
