मिशन शक्ति अभियान में पायल गुप्ता बनी एक दिन के लिए क्षेत्राधिकारी नगर

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण के तहत क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव द्वारा एमए प्रथम वर्ष की छात्रा पायल गुप्ता को एक दिन के लिए क्षेत्राधिकारी नगर का कार्यभार दिया गया।

पायल ने क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय में जनसुनवाई की और प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिए।क्षेत्राधिकारी नगर ने पायल को पुलिस के कार्यों की बारीकियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पायल ने अपने इस अनुभव से पुलिस विभाग के कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जाना। कार्यक्रम में डॉ० आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति का विशेष योगदान रहा। पायल के इस अनुभव से उन्हें अपने भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।मिशन शक्ति अभियान के तहत इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करके पुलिस विभाग महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *