मिशन शक्ति के तहत एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनी छात्रा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति अभियान के तहत कक्षा 9 की छात्रा एक दिन की प्रिंसिपल बनी तथा शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज स्थित जे0एस0 इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप यादव टीटू ने शासनादेश के अनुसार चलाई जा रही योजना मिशन शक्ति के तहत अपने विद्यालय की कक्षा ९ की छात्रा त्रिलोचन कुमारी पुत्री शिव सिंह निवासी ग्राम देवरी सलेमपुर को एक दिन के प्रिंसिपल बनाया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनी छात्रा का प्रधानाचार्य प्रदीप यादव टीटू तथा शिक्षकों ने बुकें देकर तथा फूल माला से स्वागत किया। एक दिन की प्रधानाध्याचार्य छात्रा ने शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही छात्राओं को सोने की महंगाई को देखते हुए खरीददारी न करने की बात कही। इसके अलावा कक्षाओं में साफ-सफाई बनी रहे, इसके लिए डस्टबिन रखवाने के निर्देश दिये। सभी शिक्षकों को जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से अध्यापन कार्य करने के लिए निर्देशित किया। कार्यवाहक प्रिंसिपल छात्रा ने सभी शिक्षकों तथा पढऩे वाले बच्चों को बताया कि वह जिम्मेदारी से पढ़ाई करें। जब जिम्मेदारी से पढ़ाई होगी तभी अच्छे नंबर मिलेंगे और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होंगे। इस मौके पर जे0एस0 इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप यादव टीटू, प्रतिपाल सिंह वरिष्ठ लिपिक, बड़े बाबू मेघनाथ सिंह, शिक्षक परमनाथ सिंह, धीरेंद्र सिंह, शिवम कुमार, रावत कुमार, प्रियांशी, आकांक्षा, राधा कुमारी, ओंकार सिंह, प्रवीण कुमार शर्मा सहित सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *