वारिसान बनबाने के नाम पर लेखपाल ने मांगी रिश्वत

पीडि़ता ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्यवाही की उठायी मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़। वारिसान प्रमाण पत्र बनाकर देने के मामले में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने के मामले का वीडियो सामने आया है। वहीं पीडि़त ने इस संदर्भ में जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार कमला देवी पत्नी स्वर्गीय जोगराज निवासी अचरिया थाना नवाबगंज ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को दिये गये शिकायती पत्र में दर्शाया कि उसने सभी कागज पूरे कर विरासत बनवाने के लेखपाल विजय पाल सिंह को 17 जून को दिए, तो उन्होंने कहा कि सुविधा शुल्क के रूप में 5000 देने होंगे। उसने गरीबी का हवाला दिया कि मैं इतना पैसा नहीं दे सकती तो बोले कि फिर गलत रिपोर्ट लगाकर भेज देंगे जिला अधिकारी से विरासत जारी कराने व रिश्वत मांगने वाले लेखपाल के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की। वहीं लेखपाल द्वारा पैसा मांगने का बातचीत का ऑडियो भी पीडि़त ने होने की बात कही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *