डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारम्भ

रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
जगह-जगह रुककर लोगों को दी गई जानकारी
फर्रुखाबाद/कम्पिल, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ पर नगर पंचायत कंपिल परिसर से स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग, नगर विकास विभाग द्वारा जनजागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजवती यादव भी उपस्थित रहीं। रैली में आशा, आशा संगिनी, आंगनवाड़ी, एएनएम, सीएचओ, सफाई नायक आदि ने प्रतिभाग किया। रैली नगर पंचायत परिसर से प्रारंभ हुई और मैंन चौराहा से नगर में होते हुए रामेश्वरनाथ मंदिर के समीप द्रौपदी कुंड पर सम्पन्न हुई। डीएम ने फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और विकसित उत्तर प्रदेश अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक सुझाव भेजने हेतु जागरूक किया। साथ ही एसीएमओ ने संचारी रोग न होने पाए और 31 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में जन समुदाय को जागरूक करने हेतु प्रोत्साहित किया। 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान में आशा और आंगनवाड़ी द्वारा घर घर जाकर जागरूक किया जाएगा। रैली में लगे 150 कर्मियों द्वारा नारे, पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से नगर वासियों को जागरूक किया। इस अवसर पर एसडीएम, एमओआईसी, बीडीओ, एचईओ, बीसीपीएम, सीडीपीओ, ईओ, जिला सूचना विभाग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *