अब फर्रुखाबाद में भी किसना प्रीमियम डायमंड ज्वेलरी उपलब्ध
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत की अग्रणी डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड किसना ने उत्तर प्रदेश में अपने 20वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। यह नया शोरूम शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित है और ग्राहकों को किसना की प्रीमियम डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी की विस्तृत श्रृंखला का अनुभव प्रदान करेगा। यह लॉन्च उत्तर प्रदेश में ब्रांड की निरंतर बढ़ती उपस्थिति और ग्राहक विश्वास का प्रतीक है। घनश्याम ढोलकिया संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, हरी कृष्णा गु्रप ने शोरूम का उद्घाटन किया।
घनश्याम ढोलकिया ने कहा उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक प्रमुख बाजार है और फर्रुखाबाद में इस एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन हमारे उस संकल्प को मजबूत करता है कि हम हर घर तक किसना की विश्वसनीय, आकर्षक और किफायती ज्वेलरी पहुंचाएं। हमारी सोच हर घर किसना भारत के हर परिवार को डायमंड ज्वेलरी की सुंदरता और विश्वास से जोडऩे की दिशा में निरंतर अग्रसर है। किसना के डायरेक्टर पराग शाह ने कहा फर्रुखाबाद में शोरूम की शुरुआत हमारे विस्तार के सफर में एक और महत्वपूर्ण कदम है। त्योहारों के इस सीजन में हम ग्राहकों को नए और ट्रेंडी डिज़ाइनों के साथ सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने के लिए तत्पर हैं। फ्रेंचाइज़ी पार्टनर्स धीरज गुप्ता एवं मोहित गुप्ता ने कहा किसना जैसी प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुडऩा हमारे लिए गर्व की बात है। जनपद के लोगों के लिए यह शोरूम उच्च गुणवत्ता और आकर्षक डिज़ाइनों वाली ज्वेलरी का नया गंतव्य बनेगा, जो उनके हर उत्सव को और भी यादगार बनाएगा। डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत तक की छूट, गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 25 प्रतिशत तक की छूट, आईसीआईसीआई बैंक काड्र्स पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त तात्कालिक डिस्काउंट, ग्राहक कैंपेन में भाग लेकर 1000 प्लस स्कूटर और 200 प्लस कारें जीतने का मौका भी पा सकते हैं। साथ ही वृक्षारोपण का भी आयोजन हुआ।
किसना डायमंड का प्रदेश में 20वां एक्सक्लूसिव शोरूम का हुआ शुभारंभ
