श्री रामलीला के मंच पर कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

 तुलसीदास की परंपरा को संरक्षण दें मानस प्रेमी: डा0 शिव ओम अंबर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री रामलीला मंडल एवं प्रमुख साहित्यिक संस्था अभिव्यंजना के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती भवन के प्रांगण में श्री राम काव्योत्सव का भव्य आयोजन राष्ट्रीय कवि डॉ0 शिवओम अंबर की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने समाज में साहित्य की भूमिका और आध्यात्मिक आयोजन के उपरांत साहित्यक आयोजन कराने की संत मुरारी बापू द्वारा स्थापित परंपरा का निर्वाह करने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि कवियों को प्रश्रय देकर महात्मा तुलसीदास की परंपरा को जीवंत बनाए रखें।
श्री रामलीला मंडल के बैनर पे रामलीला के बाद हुआ प्रथम साहित्यिक आयोजन रहा। श्री रामलीला मंडल की पदाधिकारी व कवित्री प्रीति पवन तिवारी के संयोजन में तथा युवा कवि वैभव सोमवंशी के संचालन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। डा0 शिव ओम अंबर, नलिन श्रीवास्तव, बृज किशोर सिंह किशोर, महेश पाल सिंह उपकारी, डा0 कृष्णकांत अक्षर, उत्कर्ष अग्निहोत्री, उपकार मणि उपकार, प्रतिभा कु0 वैशाली, स्मृति अग्निहोत्री, राज गौरव पांडेय, निमिष टंडन आदि कवियों ने काव्यपाठ किया।
सदानंद शुक्ला, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह राजावत, संस्कार भारती के अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, अभिव्यंजना से समन्वयक भूपेंद्र प्रताप सिंह, व्यापारी नेता संजय गर्ग, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक, कृष्ण कन्हैया सक्सेना, प्रमोद गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, अशोक मिश्रा, राघव दत्त मिश्रा, रोहित शर्मा, नारायण दत्त दत्त द्विवेदी, आचार्य विवेकानंद, आलोक रायजादा, पुरुषोत्तम शुक्ला, अनिल सिंह, अशोक मिश्रा, डॉ0 संदीप चतुर्वेदी, अनुराग पाण्डेय, धीरेन्द्र सारस्वत (धीरू), विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे। श्री राम विविध कला केंद्र के संस्थापक विजय दुबे मटर लाल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया व रामलीला मंडल के मंत्री बड़े सक्सेना ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *