स्वदेशी मेले में विधायक सुशील शाक्य ने की खरीददारी

 लाभार्थियों को वितरित किये गये प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद स्तरीय ट्रेड शो स्वदेशी मेले के चौथे दिन क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउड में स्वदेशी मेले में विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, डीएस राठौर, रशमी दुबे व कायमगंज ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे, आसिफ मंसूरी आदि ने स्टालों का भ्रमण किया एवं खरीदारी की। कार्यक्रम में लगभग 950 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट प्रशिक्षण योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। लाभार्थियों द्वारा एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट योजनान्तर्गत प्राप्त टूलकिट से अपने रोजगार को स्थापित करने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है। दीपावली के पर्व हेतु स्टालों पर लगी हुयी दीपक रूई, अगरबत्ती के स्टालों पर विधायक सुशील शाक्य, जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, डीएस राठौर, रशमी दुबे, अनुराधा दुबे ने खरीदारी की। साथ ही उपायुक्त उद्योग ने बताया कि १३ अक्टूबर को शशिकान्त पाण्डेय एवं उनकी टीम द्वारा ब्रज होली एवं नवीन मिश्रा द्वारा लोक कला का संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने जनपद निवासियों से अपील की कि जनपद स्तरीय मेला में अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *