डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

दोनों पाली में 7508 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त राज्य/प्रवर अभियंता सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 एवं सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा0) परीक्षा-ृ2025 के शांतिपूर्ण संचालन हेतु फिरोज गांधी इंटर कॉलेज कमालगंज, आर0पी0 पी0जी0 कॉलेज कमालगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़, डीएन पीजी कॉलेज फतेहगढ़, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज व बद्री विशाल पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया व परीक्षा को सुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए निर्देशित किया। परीक्षा में प्रथम पाली में 6343 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2597 व द्वितीय पाली में 6343 के सापेक्ष 2581 परीक्षार्थी उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *