कमालगंज/कम्पिल, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को नगर में संघ का भव्य पथ संचलन अनुशासन, परंपरा और राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। विभाग बौद्धिक प्रमुख प्रचारक के नेतृत्व में निकले इस संचलन में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए संगठन की एकता और राष्ट्रभाव का संदेश दिया। यह कार्यक्रम कमालगंज की तहसील मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग पर होता हुआ फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज पर कार्यक्रम का समापन हुआ। संचलन के दौरान घोष की मधुर धुन पर स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में चलते नजर आए। नगर के लोगों ने सडक़ों के किनारों, दुकानों की पटियों और मकानों की छतों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संघ का सौ वर्ष का यह सफर संगठन, अनुशासन और समाजसेवा का प्रतीक है। उन्होंने समाज में नैतिकता, एकता और राष्ट्रहित का प्रतीक है। पथ संचलन में गोपाल पालीवाल, अरविंद गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, प्रियंक पालीवाल सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को नगर कंपिल में एक पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित पथ संचलन निकाला। यह आयोजन पर्यटन धर्मशाला से शुरू हुआ। इस पथ संचलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ0 हेडगेवार और माधव राव गोलवलकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद संघ प्रार्थना और अमृत वचन प्रस्तुत किए गए। मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि संघ की स्थापना भारत को केंद्र में रखकर की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य व्यक्ति निर्माण, सेवा भावना और राष्ट्र चेतना को जागृत करना है। उन्होंने बताया कि विजया दशमी पर संघ ने अपने 100 वर्ष पूरे किए हैं। और यह केवल एक संगठन नहींए बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सतत आंदोलन है। स्वयंसेवक नगर के मुख्य मार्गों से गुजरे। यह संचलन गंगा रोड से रामेश्वर नाथ मंदिर होते हुए वापस पर्यटन धर्मशाला पर आकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर विजयदशमी उत्सव और शस्त्र पूजन का भी आयोजन किया गया। इस दौरान नगर खंड प्रचारक चंद्रेश, उमेश, राजेश, निशांत गुप्ता, नारायण तिवारी, नीरज गंगवार, आलोक राजपूत, अनुज शाक्य व अन्य लोग मौजूद रहे।
स्थापना 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन
