हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर से सीख लेनी चाहिए: डीएम

 मिशन शक्ति के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीडऩ अधिनियम 2013 के विषय पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, एडिशनल एसपी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्र, अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी आदि उपस्थिति रहे। डीएम ने बताया कि सभी माताएं बहने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, जिससे कि बच्चे अपनी और दूसरों की माता एवं बहनों की इज्जत कर सके। हमे अपने सांस्कृतिक धरोहर से सीख लेनी चाहिए। एडिशनल एसपी ने बताया कि आज के साइबर फ्रॉड युग में बच्चियां एवं महिलाएं फेसबुक पर अपनी फोटो ना लगाए, जिससे कि कोई उनकी फोटो का दुरुपयोग ना कर सके। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि यह एक्ट इसलिए बनाया गया है कि कोई कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीडऩ न कर सके और उन्होंने भैरवी देवी केस के बारे में भी बताया कि कैसे विशाखा समिति बनाई गई। जिला अभियोजन अधिकारी ने बताया कि विशाखा समिति एवं कार्यस्थल पर लैंगिक अपराध रोकथाम अधिनियम द्वारा महिलाओं का उत्पीडऩ रोका जा सकता है। इस मौके पर कुमुदिनी रमन, निर्मला राजपूत व जेंडर स्पेशलिस्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम व समस्त विभागों की महिला कार्मिक उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *