22 बालिकाओं को वितरित की गई साइकिलें
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सीपी गेस्ट हाउस में लाइंस क्लब का अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। मिथिलेश अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया। लायंस क्लब ने अपना वार्षिक कार्यक्रम समाज सेवा में जो आयोजित किए गए थे, वह पटल पर रखे सर्व संवत से सभी ने उनका स्वागत किया। कायमगंज सीपी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। यह संस्था गरीब एवं समाज के पिछड़े हुए एवं अति दलित के सहयोग एवं समाज में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने के लिए मशहूर है। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने कहा कि मिथलेश अग्रवाल हमारे व्यापार मण्डल की चेयरमैन है। उन्हें दायित्व ग्रहण करने पर बधाई दी। मिथलेश अग्रवाल द्वारा समय-समय पर गरीबों व असहायों की मदद की जाती है। महिलाओं को वितरित कर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाता है। कार्यक्रम में सभी विद्यालयों की 22 बालिकाओं को नई साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे। साथ ही सन्नो देवी के पुत्र के इलाज के लिए ९६ हजार रुपये की चेक दी गई। इस मौके पर सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, नगर पालिका अध्यक्ष शरद गंगवार, संजय गुप्ता, नीरज राठौर, शंभू शरण अग्रवाल, प्रहलाद नारायण अग्रवाल, अखिलेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
मिथलेश अग्रवाल बनी लाइंस क्लब की अध्यक्ष
