शासन को लिखने के दिये निर्देश, पर्यटन विभाग के कार्यों की गुणवत्ता खराब
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में 01 करोड़ से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में जनपद में चल रही 77 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गई।
डीएम ने यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0 कानपुर द्वारा लोहिया अस्पताल में 50 शैय्या क्रिटिकल यूनिट में कार्य समय से पूर्ण न करने पर नाराजगी जताई व उनके खिलाफ शासन को लिखने के लिये निर्देशित किया। पर्यटन विभाग के कार्यो की गुणवत्ता खराब होने पर नाराजगी जताई और पर्यटन निगम के खिलाफ शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिये। यूपीसीएलडीएफ द्वारा निर्मित किये जा रहे गौ संरक्षण केंद्र पचरौली व अन्य किये जा रहे कार्यो की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जताई। यूपीआरएनएसएस लि0 को कार्य कारगर में चल रहे कार्यो को जल्दी पूर्ण करने के निर्देश दिये। डीएम पूर्ण हो चुके कार्यो को नियमानुसार हैंडओवर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये। डीएम ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो में मानक व गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाये व सभी कार्यो को ससमय पूर्ण किया जाये। सभी अभियंता अपने प्रोजेक्ट का नियमित निरीक्षण करे व कोई भी समस्या होने पर अवगत कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
लोहिया में 50 शैय्या क्रिटिकल यूनिट में कार्य पूर्ण न होने पर डीएम नाराज
