इटावा, समृद्धि न्यूज। समाजवादी शिक्षक सभा इटावा एवं अटेवा इटावा के संयुक्त तत्वाधान में ज्ञापन सपा के महासचिव शिवपाल यादव को दिया।
प्राइमरी एवं जूनियर विद्यालयों के 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ ज्ञापन ’समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जसवन्तनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव को दिया गया। ज्ञापन देने के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, सपा शिक्षक सभा के प्रदेश महासचिव रवि प्रकाश यादव, जिला प्रवक्ता विकास गुप्ता विक्की, सपा शिक्षक सभा इटावा जिलाध्यक्ष डॉ0 उपेन्द्र यादव, अटेवा इटावा के जिलाध्यक्ष अजय यादव, महासचिव चेतन जैन,महासचिव अटेवा राजेश जादौन, जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक गण उपस्थित रहे।
सपा शिक्षक सभा व अटेवा ने टीईटी के विरोध में शिवपाल सिंह यादव को सौंपा ज्ञापन
