समृद्धि न्यूज। रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत से रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह रूस से तेल खरीदना बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और वह मुझे पसंद भी करते हैं, इसके आगे ट्रंप ने कहा कि वे राष्ट्रपति पुतिन से बस यही चाहते हैं कि वह यूके्रनियों और रूसियों को मारना बंद करे।
#WATCH | Responding to ANI's question on the meeting between US ambassador-designate Sergio Gor and PM Narendra Modi, US President Donald Trump says, "I think they were great…Modi is a great man. He (Sergio Gor) told me that he (PM Modi) loves Trump…I have watched India for… pic.twitter.com/gRHpjv2RDp
— ANI (@ANI) October 15, 2025
ट्रंप ने कहा कि उनके दोस्त पीएम मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे रूस से तेल खरीदना बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि इसे तुरंत नहीं किया जा सकता, यह एक प्रक्रिया है जिसे भारत जल्द पूरी कर तेल की खरीद को बंद कर देगा। ट्रंप ने आगे कहा कि राष्ट्रपति पुतिन से बस यही चाहते हैं कि वे इस युद्ध को रोकें और यूके्रनियों और रूसियों को मारना बंद करें, क्योंकि वे बहुत सारे रूसियों को मार रहे हैं। जेलेंस्की और व्लादिमीर पुतिन के बीच एक-दूसरे के लिए नफरत बहुत ज्यादा है, जो एक बड़ी रुकावट है। ट्रंप ने कहा कि लेकिन उन्हें लगता है कि हम उन्हें सुलझा लेंगे। उन्होंने कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा तो यह काम और आसान हो जाएगा और युद्ध खत्म होने के बाद व्यापार फिर से शुरू हो जाएगा। हालांकि, इस दावे की भारतीय सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने इस मामले पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा कुछ कहा है या नहीं। गौरतलब है कि भारत चीन के बाद रूस का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार है। यूके्रन युद्ध को लेकर अगस्त में रूस पर दबाव बनाने के प्रयास में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिसमें भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद पर लगाया गया 25 प्रतिशत टैरिफ भी शामिल है। वहीं हालांकि ट्रंप के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीस ने कहा कि भारत एक संप्रभु देश है, वह अपने सारे फैसले खुद ही ले सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत को किसी भी देश से रिश्ते रखने या तोडऩे के लिए मजबूर नहीं कर रहा है।
