फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीएसए) ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान छापेमारी कर जांच के लिए 7 नमूने लिए गए और खराब खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया।
यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेशए लखनऊ और जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में की गई। इसका उद्देश्य दीपावली पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना और गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। यह अभियान सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय के नेतृत्व में तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के पर्यवेक्षण में चलाया गया। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार, अरुण कुमार मिश्र और बृज मोहन गुप्ता भी शामिल थे। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए गए। मसेनी चौराहा से हिमांशु गुप्ता के प्रतिष्ठान से खोया और काजू बाइट का एक-एक नमूना लिया गया। कचहरी रोड मिलिट्री चौराहा फतेहगढ़ स्थित स्मार्ट पॉइंट से सचिन कुमार के प्रतिष्ठान से अमूल लस्सी और चीज स्प्रेड का एक-एक नमूना लिया गया। जसमई तिराहा से यूनुस के प्रतिष्ठान से बताशा और चीनी खिलौना का एक-एक नमूना तथा फैजबाग शमशाबाद से सचिन कुमार के प्रतिष्ठान से छेना का एक नमूना संकलित किया गया। कूल 7 नमूने लिए गए।
सात खाद्य पदार्थों के लिये गये नमूने
