नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मोहम्मदाबाद ब्लाक में मनरेगा में बड़ा खेल सामने आया है। कमीशन के चक्कर में ग्राम प्रधानों का पुराना पेमेंट फंस गया है, जबकि नए दबंग प्रधानों का कमीशन से पेमेंट हो रहा है।
विकास खंड मोहम्मदाबाद में मनरेगा सहित कई योजनाओं द्वारा वर्ष 2023-2024 में कराये गये विकास कार्यों का पैसा आज तक कमीशन के चक्कर में प्रधानों को नहीं मिल पाया है। कई ग्राम प्रधानों के बताएं मुताबिक मनरेगा योजना तथा अन्य योजनाओं से गांव में जो पक्के कार्य कराए गए थे उनका पेमेंट बरसों से फंसा पड़ा है। ग्राम प्रधान पेमेंट पाने के लिए विकास खंड कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं और वहीं ग्राम प्रधानों ने बताया कि जो क्षेत्र में दबंग प्रधान है और अच्छा मोटा कमीशन दे रहे हैं उनका पेमेंट इसी वर्ष का होता चला जा रहा है। जिससे साफ जाहिर होता है की पेमेंट में कमीशन का खेल जारी है। जब इसके लिए एपीओ मनरेगा से जानकारी की गई, तो उनका फोन नॉट रीचेबल जा रहा था। जिसके चलते विकास खंड कार्यालय से किसी से बात नहीं हो सकी है।
मनरेगा में खेल, कमीशन के चक्कर में फंसा प्रधानों का पुराना पेमेंट
