बुधवार देर शाम उपकेंद्र में ब्लास्ट होने से ठप पड़ी आपूर्ति
कंपिल, समृद्धि न्यूज। विगत दिनों विद्युत उपकेंद्र कंपिल में इनकमिंग मशीन में ब्लास्ट हो गया था। तीन तीनों से 32 गाँवों सहित तीन सौ से ज्यादा निजी नलकूपों की आपूर्ति ठप है। जिससे ग्रामीण परेशान है।
33/11 विद्युत उपकेंद्र कंपिल में बुधवार देर शाम किसी कारण से इनकमिंग मशीन मे ब्लास्ट हो गया था। जिससे आग लग गयी थी। ड्यूटी पर तैनात आपरेटर दीपक सिंह बाल बाल बच गया था। रुदायन ग्रामीण, रुदायन नलकूप सहित 32 गाँवों की आपूर्ति बुधवार देर शाम से बंद पड़ी है। जिससे गांव कटिया, रुदायन, मनिकपुर, भागीपुर उमराह सहित कई गाँवों के ग्रामीण परेशान है। 300 से ज्यादा निजी नलकूप की भी आपूर्ति ठप हैं। जे0ई0आर0पी0 सिंह ने बताया इनकमिंग मशीन खराब होने से बारीृ-बारी से फीडरों से आपूर्ति की जा रही है। नई मशीन आने पर बिजली सुचारु रूप से मिलने लगेगी।
इनकमिंग मशीन खराब होने से 32 गाँवों में तीन दिनों से अंधेरा
