आप जियो हजारों साल साल के दिन हो पचास हजार…………………..

समृद्धि मीडिया ग्रुप के चेयरमैन/समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सैलाब

जनमानस ने की डॉ0 साहब की लम्बी उम्र और सुख समृद्धि कामना 

  • अपने-अपने तरीके से समृद्धि परिवार के सदस्यों ने मनाया जन्मदिन की लम्बी आयु की कामना
  • समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिले भर में धूमधाम से केक काटकर व पूजा अर्चना कर मनाया सपा के प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव का जन्मदिन
  • राह थी कठिन आपके ही सुप्रयास ने सरल कर दिया पथ भर दी है खाइयां
  • वंचितों, दुखीजनों को रुग्ण दीन बन्धुओं को राहत प्रदान मिटाकर बिबाइयां
  • पत्रकारिता को मानदण्ड दिये नूतन प्रसिद्ध बन रहेगी सदैव परछाइयां
  • जन्मदिन आपको मुबारक रहे सदैव बधाईयां-बधाईयां-बधाईयां

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समृद्धि मीडिया ग्रुप के यशस्वी चेयरमैन डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव जी का जन्मदिन समृद्धि न्यूज परिवार के सदस्यों ने अपने-अपने तरीके से मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इसी क्रम में फर्रुखाबाद समृद्धि न्यूज दैनिक समाचार पत्र के जिला कार्यालय में सादगीपूर्ण व गरिमामय माहौल में जन्मदिन मनाया गया और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर संस्था के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हुए डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव की लंबी उम्र की कामना की गयी। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण किया गया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव के समाजसेवी कार्य, सरल स्वभाव, अन्तिम व्यक्ति को शिक्षित करने की ललक, फर्रुखाबाद को विश्व के मानचित्र पर पहुंचाने का सपना हम सबके लिए प्रेरणा की बात है। उनके प्रयासों से जिले की पत्रकारिता को नये आयाम मिले और समृद्धि मीडिया ग्रुप की स्थापना हुई। जो दिन पर दिन लोकप्रियता के नये मुकाम हासिल करता जा रहा है।
समाचार पत्र निरंतर प्रकाशित हो रहा है और लगातार ही उसका विस्तार होता जा रहा है। समृद्धि न्यूज जन-जन की आवाज बनता जा रहा है। समृद्धि परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है आप और अधिक यशस्वी हों, दीर्घजीवी हों, स्वस्थ रहें, निर्भीक रहें, समृद्ध रहें और अशिक्षा रूपी अज्ञानता का नाश करते रहें। हम सब परम पिता ईश्वर से प्रार्थना करते हैं एक बार पुन: जन्मदिन की ढेरों मंगलकामनाएं। ब्यूरो प्रमुख विनोद श्रीवास्तव, आशुतोष त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, अनुज कुमार, नीलू कुमार सहित समस्त स्टाफ व शुभचिंतक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *