परिषदीय विद्यालयों द्वारा करायी गई प्रतियोगिता
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर एवं टास कराकर किया। प्रतियोगिता में समस्त विकास क्षेत्र की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।
प्राथमिक स्तर कबड्डी (बालक) में विजेता-प्राथमिक विद्यालय कुइयां खेड़ा शमशाबाद व उपविजेता-कंपोजिट विद्यालय गढिय़ा बढ़पुर रहा। जूनियर स्तर कबड्डी (बालक) में विजेता -उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर राजेपुर व उपविजेता-उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरपुर मोहम्मदाबाद बना। जूनियर स्तर कबड्डी (बालिका) में विजेता-उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर राजेपुर व उपविजेता-उच्च प्राथमिक विद्यालय उबरीखेड़ा मकरंद कमालगंज बना। उच्च प्रा0 स्तर खो-खो (बालक) में विजेता-कंपोजिट विद्यालय प्रहलादपुर संतोष शमशाबाद व उपविजेता- कंपोजिट विद्यालय भटासा नवाबगंज बना। प्राथमिक स्तर खो-खो ( बालक) में विजेता-प्राथमिक विद्यालय मुजफ्फरपुर पट्टी शमशाबाद व उपविजेता-कंपोजिट विद्यालय भटासा नवाबगंज बना। उच्च प्राथमिक स्तर (बालिका) खो-खो में विजेता-कंपोजिट विद्यालय प्रहलादपुर संतोष शमशाबाद व उपविजेता-कंपोजिट विद्यालय भटासा नवाबगंज बना। प्राथमिक स्तर (बालिका) खो-खो में विजेता प्राथमिक विद्यालय मुजफ्फरपुर पट्टी शमशाबाद व उपविजेता- कंपोजिट विद्यालय भटासा नवाबगंज बना। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक कुलदीप यादव, अरुण यादव, आलोक कुमार, मनीष यादव, अतुल कटियार, विमलेश कुमार, अभिषेक पाल, सपना यादव, नागेंद्र, बीना गौतम, वीरभान सिंह, अनिल सगर आदि लोग मौजूद रहे।
कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम
