नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बिहार राज्य में विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नवाबगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार शाम लगभग चार बजे चुनाव परिणाम स्पष्ट होते ही बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक नगर के मेन चौराहे पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी छुड़ाकर जय श्रीराम के नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्सव का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने एक.दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और राहगीरों को लड्डू बांटकर मुंह मीठा कराया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए एनडीए जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत, मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश गुप्ता, हेम सिंह लोधी, संजीव गुप्ता, शिवप्रताप सिंह, अवनीश कौशल, शिवम राठौर, आदेश राठौर, योगेन्द्र सिंह राठौड़, महावीर राठौर, मुकेश दुबे, सुरजीत यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपाई जश्न में डूबे
