हरदोई से संतोष तिवारी की रिपोर्ट,
हरदोई । जिले में आयोजित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के डायमंड जुबली उत्सव के अंतर्गत आयोजित जनपदीय रैली 2025 के अंतिम दिवस का समापन धूमधाम और उमंग के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सवायजपुर विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण डीआईओएस/ जिला मुख्यायुक्त बालमुकुंद प्रसाद ने दिया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के दौरान सभी टीमों के कैंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिना वर्तन के बनाए गए भोजन का स्वाद लिया और स्काउट व गाइड टीमों द्वारा हस्तकला से बनाए गए विभिन्न उपयोगी सामानों का भी अवलोकन किया। उन्होंने सभी टीमों की सराहना की और उनके प्रयासों की जमकर प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान अभय शंकर गौड़ ने स्काउट्स और गाइड्स के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला, खासकर आपदा के समय इनकी निस्वार्थ सेवा और सहायता की भावना को सभी के सामने रखा। उन्होंने कहा कि स्काउट्स और गाइड्स न केवल सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं, बल्कि राष्ट्र सेवा के लिए भी हमेशा तत्पर रहते हैं। रैली में ग्रामीण क्षेत्र सीनियर स्काउट में छत्रपति शिवाजी हसनपुर प्रथम, जेनियस पब्लिक स्कूल दूसरे और विजयशंकर इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। ग्रामीण क्षेत्र सीनियर गाइड में देवीदयाल इंटर कॉलेज सुभान खेड़ा प्रथम, जीजीआईसी पाली दूसरे और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेगम गंज तीसरे स्थान पर रहा। ग्रामीण क्षेत्र जूनियर स्काउट – नारायण पब्लिक स्कूल जगदीशपुर प्रथम, देवीदयाल इंटर कालेज सुभान खेड़ा दूसरे और पं नेहरु इंटर कालेज सदरपुर तीसरे स्थान पर रहा। ग्रामीण क्षेत्र जूनियर गाइड छत्रपति शिवाजी हसनपुर प्रथम स्थान पर रहा। ग्रामीण क्षेत्र बेसिक स्काउट- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रथम स्थान पर रहा। ग्रामीण क्षेत्र बेसिक गाइड में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस बड्ययन खेड़ा प्रथम, कन्या जूनियर विद्यालय महोलिया शिवपार दूसरे और कस्तूरबा गांधी सुरसा तीसरे स्थान पर रहा।
नगर क्षेत्र सीनियर स्काउट में जीआईसी प्रथम, फूलमती मां सरस्वती विद्या मंदिर माधौगंज दूसरे और सनातन धर्म इंटर कालेज तीसरे स्थान पर रहा। नगर क्षेत्र सीनियर गाइड में सेठ बाबू राम भारती इंटर कॉलेज पाली प्रथम, फूलमती मां सरस्वती दूसरे और श्री वेणी माधव बालिका इण्टर कालेज तीसरे स्थान पर रहीं। नगर क्षेत्र जूनियर स्काउट में बाबूराम भारती इंटर कालेज पाली प्रथम, सनातन धर्म इंटर कालेज दूसरे और लखनऊ पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। नगर क्षेत्र जूनियर गाइड जीजीआईसी प्रथम, बाबा मंशा नाथ बिलग्राम दूसरे और आर्य कन्या इंटर कालेज तीसरे स्थान पर रहा।गेट परिणाम में संडीला तहसील प्रथम, बिलग्राम तहसील दूसरे और सदर तहसील तीसरे स्थान पर रहीं। टावर में बिलग्राम तहसील अव्वल रही। ओवर आल चैंपियन शिप छत्रपति शिवाजी हसनापुर को मिली।प्रतियोगिता में विभिन्न स्काउट्स और गाइड्स टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। समारोह में अन्य प्रमुख अतिथियों में जिला कमिश्नर बुलबुल कल्पना तिवारी, प्रधानाचार्य संघ के अध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रमोद यादव (पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सिकरोहरी), जीआईसी टड़ियावां सुनील सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सवायजपुर विधायक ने किया जनपदीय स्काउट गाइड रैली के सभी टीमों के कैंपों का निरीक्षण
