घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

चुनार (मिर्जापुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चुनार कछवा मार्ग खानपुर के पास अनियंत्रित बाइक पेड़ में टकराने से गंभीर रूप से घायल युवक शेरू भारतीय (32) पुत्र स्वर्गीय प्रेम भारती निवासी मोहल्ला दरगाह शरीफ कोतवाली चुनार अपने घर से 12 नवंबर को अपने ससुराल कछवा जा रहा था। अनियंत्रित बाइक 8 बजे रात्रि को पेड़ से टकरा गई। जिससे गंभीर रूप से शेरू घायल हो गया। स्थानीयो की मदद से उसे वाराणसी अरवाचित हॉस्पिटल पहुंचाया गया। रविवार रात्रि शेरू की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुबह उसकी चिता को अग्नि दी गई। मृतक की शादी 10 दिसंबर 2024 को कछवा में हुई थी। 12 नवम्बर रात्रि 8 बजे ससुराल जा रहा था एक्सीडेंट से इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के दो बहने जिनकी शादी हो गई है। मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी के पेट में एक बच्चा पल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *