मिर्ज़ापुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम स्थगित, अन्य वरिष्ठ मंत्री सभा में लेंगे हिस्सा : विधायक

समृद्धि न्यूज मिर्जापुर, शाहजहांपुर। भाजपा विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि कल (आज) पार्टी की ओर से आयोजित यूनिटी मार्च पदयात्रा और जरियनपुर में सभा भी अपने निर्धारित समय पर ही होगी। उन्होंने अफ़वाहों से बचने की अपील कार्यकर्ताओं और समर्थकों से की है। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने दूरभाष पर बताया कि पार्टी आला कमान ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार में मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी दे दी गई है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्थान पर किसी अन्य वरिष्ठ मंत्री को कल (आज) के कार्यक्रम में भेजा जायेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से निर्धारित समय पर पदयात्रा शुभारंभ स्थल ग्राम बहेरिया पहुंचने की अपील की। जिससे यह पद यात्रा पूरे जोशोखरोश के साथ जरियनपुर के सभा स्थल पर समय से पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *