कायमगंज, समृद्धि न्यूज। रेवन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विशेश्वर दयाल यादव ने साथी अधिक्ताओं के साथ तहसील में व्याप्त विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमन्त्री व जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन बीते दिन उपजिलाधिकारी अतुल कुमार को सौंपना चाहा था, लेकिन ज्ञापन को नजरंदाज कर अपने कार्यालय के अंदर चले गये थे। जिससे अधिवक्ता आक्रोशित हो गये और मंगलवार को इसी विरोध में बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण तहसील परीसर में दरी बिछाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक तहसील में भ्रष्टाचारी, रिश्वतखोर पीठासीन अधिकारियों का स्थानान्तरण नहीं होगा और समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक अधिवक्तागण अनिश्चितकाल हड़ताल पर रहेंगे और विरोध प्रदर्शन व धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष विशेश्वर दयाल यादव, सचिव अवनीश गंगवार, नाजिर खाँ, अनोखेलाल, बाल किशन शाक्य, दिलीप कुमार, रजनेश कुमार, अमित कुमार गंगवार, सतीश चन्द्र शाक्य, इन्द्रेश गंगवार, मुनीश कुमार, रामदास वर्मा, माधव शुक्ला, सुखवीर सिंह, अनीस खाँ सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।
