नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय पर विकास खंड अधिकारी ने ग्राम सचिव तथा ब्लॉककर्मियों की साप्ताहिक बैठक बुलाई। जिसमें सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने के दिए निर्देश दिये गये।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर गुरुवार को विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने ग्राम पंचायत सचिवों तथा पंचायतकर्मियों की साप्ताहिक बैठक बुलाई। जिसमें सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही गई। जिस पर विकास खंड अधिकारी ने बताया कि जो लोग फार्मर रजिस्ट्री का डाटा पूर्ण नहीं करवा पा रहे हैं उनके फार्मर रजिस्ट्री का काम बंद कर दिया जाएगा और भविष्य में कोई भी लाभार्थी इसका लाभ नहीं उठा पाएगा। विकास खंड अधिकारी ने सभी सचिवों को बताया कि वह अपने क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना, सामूहिक विवाह योजना सहित कई योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य करें। उन्होंने बताया कि वह अपने क्षेत्र में रहकर सामूहिक विवाह के लाभार्थियों को लाभ दिलाने के लिए फार्म तथा लाभार्थी को एकत्र करें। अब सरकार के आदेश पर प्रत्येक लाभार्थी को शादी अनुदान में सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकारी योजना से लाभान्वित करते हुए लाभार्थी को एक लाख रुपए का लाभ दिया जाएगा। जिसमें लाभार्थी के खाते में 60,000/- भेजा जाएगा। वहीं 15000 लाभार्थी की शादी, भोज में खर्च किया जाएगा तथा 25000/- रुपये का दहेज लाभार्थी को दिया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र में कोई भी लाभार्थी हो अपना आवेदन एडियो समाज कल्याण के पास आकर करें और योजना का लाभ उठाए। स्वच्छ भारत मिशन सहित कई योजनाओं के बारे में ग्राम सचिवों से बैठक कर उनको निर्देशित करते हुए बताया कि जल्द से जल्द शासनादेश के अनुसार चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य करें। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, ग्राम पंचायत सचिव अनुपम बाजपेई, प्रमोद कुमार शुक्ला, सुनील कुमार गौतम तथा वेद प्रकाश, कामता प्रसाद पटेल, प्रवीण कुमार, अरविंद कुमार, बृजेश यादव, मोतीलाल यादव, आकांक्षा सक्सेना, कुलदीप राजपूत, एपीओ मनरेगा गौरव दिवाकर, विनीत कुमार वर्मा सहित समस्त विकास खंड के कर्मचारी मौजूद रहे।
सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य करें सचिव-बीडीओ
