शिक्षक एवं स्नातक चुनाव में कार्यकर्ताओं को जुटने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर शिक्षक एवं स्नातक चुनाव के संदर्भ में फर्रुखाबाद एवं कन्नौज जनपद की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। मुख्य वक्ता के रूप में संभल से पूर्व सांसद एवं वर्तमान में एमएलसी व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुट जाने के निर्देश दिए।
सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा शिक्षक व स्नातक चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है, इसकी तैयारी के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देश दिए जा चुके हैं, संघटनात्मक तैयारी के संबंध में कार्यकर्ताओं को इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कमर कसनी होगी। इसके लिए बूथ स्तर पर माइक्रो प्लानिंग से चुनाव प्रबंधन करना होगा। जिससे संख्यात्मक तथा गुणात्मक दृष्टि से परिणाम हमारे अनुकूल होंगे। यह चुनाव पूरी तरह से प्रबंधन का चुनाव है, इसलिए अधिकतम मतदाता बनाना मतदाताओं से संपर्क एवं संवाद करना तथा मतदान के दिन अधिकतम मतदान के लिए जुटने की रणनीति बनाकर काम करना होगा। सभी कॉलेजों की सूची तैयार करना है जल्दी से जल्दी मतदाता बनाने का कार्य करना होगा।
एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पिछली बार स्नातक व शिक्षक चुनाव में जनपद से अत्यधिक मत भाजपा को प्राप्त हुए थे। क्षेत्रीय संयोजक व कन्नौज के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव में निश्चित विजय के लिए लक्ष्य निर्धारित करके बड़ी संख्या में मतदाता बनाना ही सबसे बड़ी जीत होगी। इस अवसर पर हिमांशु गुप्ता, सुनील रावत, विपिन द्विवेदी, राजीव सिंह ठाकुर, सुनील सिंह, आनंद गुप्ता, मुकेश पांडे, हरिनाथ सिंह राजपूत, अनुराग गुप्ता, सुशील पांडे, रश्मि दुबे, संजीव गुप्ता, डॉ0 अभिषेक सिंह, संदीप शाक्य, शिवांग रस्तोगी, अभिषेक बाथम, विकास पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री ने ली कोर कमेटी की बैठक
फर्रुखाबाद। वहीं जनपद के प्रभारी मंत्री ठा0 जयवीर सिंह ने जनपद पहुंचकर फतेहगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कोर कमेटी की बैठक ली। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक सुशील शाक्य, अपना दल जिला अध्यक्ष रिंकू कटियार, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, रूपेश गुप्ता, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से वार्ता की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का भी निराकरण किया।
