मुकदमे में नामजद लोगों की गिरफ्तारी न होने पर भाकियू स्वराज ने सौंपा ज्ञापन

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जमीन पर जबरन कब्जा करने में दर्ज हुए मुकदमे में गिरफ्तारी न होने से भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के जोधा नगला निवासी कृष्णपाल पुत्र गंगाराम जाटव ने बीते दिनों थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया था उसकी जमीन खेत कस्बा नवाबगंज के चांदपुर रोड पर स्थित है। जिसमें आरोपीगण अपना कब्जा जताना चाहते थे। जिसको राजस्व विभाग तथा पुलिस टीम ने कब्जा मुक्त कराकर उसको कब्जा दिला दिया था। जिस पर आरोपीगणों ने दोबारा कब्जा करने के लिए उसके खेत में लगे तार तथा खंभे उखाड़ कर फेंक दिये तथा पीडि़त को जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आधा दर्जन से अधिक नामजद लोग तथा कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध दलित उत्पीडऩ सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया, लेकिन मामले में अभी तक गिरफ्तारी न होने से भारतीय किसान यूनियन स्वराज के जिला अध्यक्ष तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने थाने में आकर थाना समाधान में समस्याएं सुन रहे हैं एसडीएम कायमगंज गजराज सिंह तथा थाना प्रभारी निरीक्षाक अवध नारायण पांडे को अपना मांग पत्र सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *