नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना पुलिस द्वारा खेत मालिक की तहरीर पर मनमाने तरीके से मुकदमा दर्ज करने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने थाना घेरने का अल्टीमेटम दिया था। जिसके चलते नगर में पुलिस ने फ्लैगमार्च किया। जिससे किसी भाकियू कार्यकर्ता की थाना घेरने की हिम्मत नहीं हुई। इसके अलावा पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी।
कस्बा नवाबगंज स्थित ग्राम बरतल निवासी भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट के कार्यकर्ता संजय सक्सेना सहित जमीन पर कब्जा करने को लेकर एक दर्जन कार्यकर्ताओं के ऊपर मनमानी धाराओं में दर्ज किये गये मुकदमे को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष अजय कटियार, लक्ष्मी शंकर जोशी, अरविंद कुमार शाक्य आदि कार्यकर्ताओं ने थाना घेरने का अल्टीमेटम दिया था। जिसके चलते थाना प्रभारी निरीक्षक ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी थी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे ने कस्बे में भारी पुलिस तैनात कर दिया। जिसमें क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, एक सेक्शन पीएसी, जहानगंज थाना अध्यक्ष सहित थानाध्यक्ष मोहम्मदाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम न्यायिक कायमगंज गजराज सिंह ने भी स्थिति का जायजा लिया। जिसके चलते किसान यूनियन के कार्यकर्ता अपने घरों में निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अपने एक दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कप्तान से मिले और अपनी समस्या का निराकरण करने की मांग की।
भाकियू स्वराज द्वारा थाना घेरने की सूचना पर छावनी में तब्दील हुआ नवाबगंज कस्बा
