फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट गंगा तट पर श्री गंगा मइया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति द्वारा गंगा स्वच्छता अभियान के जन जागरण अभियान में संस्थापक अध्यक्ष सत्यव्रत पाण्डेय द्वारा आध्यात्मिक धार्मिक आयोजन में दसवां वार्षिक उत्सव में 604वाँ रुद्राभिषेक आयोजन किया गया। पार्थिवेश्वरनाथ का रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में बड़े गुरु जी महाराज श्री ओंकारदास ब्रह्मचारी एवं कार्यक्रम के संरक्षक दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज एवं अध्यक्ष सत्यदेव पाण्डेय महाराज महंत परशुराम जन्मस्थली रहे। उन्होंने गंगा स्वच्छता अभियान में भक्तों का जन जागरण कर प्रेरणा प्रदान की।
द्वितीय दिवस में भगवान श्री पार्थिवेश्वरनाथ का 604वां रुद्राभिषेक विद्वान् आचार्य ओंकारनाथ मिश्रा ने विधिवत वेद की ऋचाओं द्वारा पवित्र जल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, पंचामृत, इक्षुरस, औषधियों के रस की रसधाराओं गंगाजल आदि के साथ रुद्राष्ठाध्यायी के पाठ द्वारा सत्यव्रत पाण्डेय ने सपत्नीक अभिषेक कर सभी के लिए मंगल कामनाएं हेतु पूजन किया। आनंददास, मौनी महाराज दिवाकरानंद ने मंगल कामनाओं के साथ पूजन किया। संत भोज भंडारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। सांयकाल राम राज्य अभिषेक बड़े गुरुजी ओंकारदास ब्रह्मचारी के द्वारा भगवान श्रीराम का राज तिलक किया गया। आयोजन समिति ने उत्सव मनाया। भजन संध्या में नवीन मिश्रा नब्बू, आशुतोष मिश्रा, आदेश मिश्रा, गौरव मिश्रा, वीरेंद्र शर्मा आदि ने स्वर संगम के साथ संगीत में भजन संध्या में भक्ति रस की गंगा में आनंदित किया। आयोजन समिति के द्वारा एवं संस्थापक अध्यक्ष सत्यव्रत पाण्डेय ने सभी लोगों का अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, पुष्प मालाओं के साथ सभी भक्तजनों का स्वागत किया। रात में भक्तों ने गंगा में दीपदान दीपोत्सव मनाया। कार्यक्रम का विराम भगवान श्रीराम एवं भगवान पार्थिवेश्वरनाथ भोलेनाथ की महाआरती के साथ हुआ। श्री रामचरित मानस का वाचन ्ररामसेवक बाजपेई, सुनीत दीक्षित, दिनेश शुक्ला, रोहित पाण्डेय, रोहित अग्निहोत्री ने किया। इस अवसर पर प्रभात अवस्थी, प्रभात मिश्रा, अतुल दुबे, अवधेश पाण्डेय, महेन्द्र अवस्थी छोट, रामजी वाजपेई, निर्दोष शुक्ला, अवधेश पाण्डेय, धनंजय अग्निहोत्री, रघुवंश मिश्रा, विजय अग्निहोत्री, सौरभ तिवारी, उमाशंकर गुप्ता, बबिता पाठक, प्रीति तिवारी, राजन अवस्थी, अलोक मिश्रा, अभिषेक बाजपेई, शरद बाजपेई, अनुराग वर्मा, सुबोध गुप्ता पिंटू, देवनारायण मिश्रा आदि उपस्थित रहे। वहीं अन्य जनपद कानपुर, कन्नौज, मैनपुरी, हरदोई, शाहजहांपुर से भक्तों ने धार्मिक पूजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ उठाया। गोपाल कृष्ण मिश्रा, प्रियव्रत पाण्डेय, संदीप पाण्डेय गोलू, रघुवंश मिश्रा, अनमोल अग्निहोत्री, अलोक शुक्ला, अमित बाजपेई मौजूद रहे।
एकादश वार्षिकोत्सव एवं 604वां पार्थिवेश्वरनाथ रुद्राभिषेक संपन्न
