समृद्धि न्यूज। देश की राजधानी दिल्ली के प्रदूषण हालात किसी से छिपे नहीं है। दिवाली के बाद से ही हवा लगातार खराब बनी हुई है, यही वजह है कि अब आम जनता भी सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बीते दिन रविवार को इंडिया गेट पर भी जमकर प्रदर्शन हुआ। शाम को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। यहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मिर्ची स्प्रे फेंक दिया। जिससे कई अधिकारी घायल हो गए। दिल्ली में इंडिया गेट पर उस समय हालात असामान्य हो गये जब वायु गुणवत्ता में गिरावट के लिए किया गया विरोध-प्रदर्शन मारे गये नक्सली कमांडर हिडमा अमर रहे के नारों से गूंज उठा। इंडिया गेट पर युवा प्रदर्शनकारी अपने साथ हिडमा के नाम लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर आये थे। प्रदर्शनकारी व्यवस्था से नाराज थे और उसे बदलने की आवाज उठा रहे थे। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर पैपर स्प्रे कर दिया, जिससे तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी का राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस ने 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 4.30 बजे कुछ प्रदर्शनकारी इंडिया गेट के सी-हेक्सागन जमा हुए। वह वायु गुणवत्ता में लगातार हो रही गिरावट को लेकर विरोध जता रहे थे। कुछ देर बाद प्रदर्शन करने वाले नक्सली हिडमा के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। वहां मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें वहां से हटने का निर्देश दिया, लेकिन उन्होंने पुलिस के निर्देश का पालन नहीं किया और नारेबाजी करते रहे।
Shocking to see clips where a supposed anti–air pollution protest turns into chants like ‘Comrade Hidma Amar Rahe’, terrorist who killed many security troppers & innocent civilians.
This is how leftists hijack/organise event in the name of social cause to further narrative. pic.twitter.com/9EZFm32HXh
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) November 23, 2025
डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस देवेश कुमार महला ने कहा यह बहुत अजीब था, पहली बार प्रोटेस्ट करने वालों ने ट्रैफिक और लॉ एंड ऑर्डर मैनेज कर रहे अधिकारियों पर चिली स्प्रे का इस्तेमाल किया। महला के मुताबिक, यह पहली बार है जब भीड़ कंट्रोल ऑपरेशन के दौरान पुलिसवालों को पेपर स्प्रे का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा, हमारे कुछ अधिकारियों की आंखों और चेहरे पर स्प्रे लगा और उनका अभी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, इस बारे में लीगल एक्शन लिया जा रहा है।
