डीएम के आदेश पर विद्यालय तो खुले, नहीं आये बीएलओ

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी ने मंगलवार को विद्यालय की छुट्टी के दिन भी विद्यालय खोलने के निर्देश दिये थे, ताकि बीएलओ एसआईआर से संबंधि कार्य आसानी से निपटा सके, लेकिन डीएम के आदेश के बाद विद्यालय तो खुले, लेकिन बीएलओ नहीं आये।
कस्बा नवाबगंज स्थित नगर पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उच्च अधिकारियों के निर्देशन में छुट्टी के दिन भी सभी बीएलओ को केंद्र खोलने के उच्च अधिकारियों ने निर्देश दिए थे। जिस पर केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव रंजन ने सुबह से ही विद्यालय को खोल रखा था। जहां निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी बीएलओ एसआईआर प्रक्रिया को सुचारू रूप से चालू कर सकंे और सभी वोटरों को नियमानुसार फॉर्म भरकर वोट बढ़ाने का कार्य कर सकें। जिसके लिए सभी लाभार्थी केंद्र विद्यालय के चक्कर काटते नजर आए, लेकिन कोई भी निर्वाचन आयोग का कर्मचारी केंद्र पर नहीं आया। जहां शिक्षक तथा रसोईया पूरे दिन बैठे रहे तथा वोट लाभार्थियों को बताते रहे की कोई भी कर्मचारी नहीं आया है। जिससे कि उनका कार्य सुचारू रूप से चल सके। प्रधानाध्यापक संजीव रंजन ने बताया की सुबह से विद्यालय को अधिकारियों के निर्देशन में खोला गया और कोई भी कर्मचारी नहीं आया। पूरे दिन रास्ता देखते रहे तथा लाभार्थी आते रहे, लेकिन कोई भी कर्मचारी एसएआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया करने वाला नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *