फर्रुखाबाद (सं.)। नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव का तबादला हो जाने की खबर जैसे ही लोगों को हुई, तो अतिक्रमण कारियों ने राहत की सांस ली, लेकिन वहीं कुछ लोगों को उनके तबादला हो जाने का मलाल है। उ0प्र0 नियुक्ति अनुभाग के विशेष सचिव धनंजय शुक्ला द्वारा जारी किये गये आदेश में तत्काल प्रभाव से शाहजहांपुर के एसडीएम सतीशचंद्र को फर्रुखाबाद के नगर मजिस्ट्रेट के पद पर स्थानान्तरित करते हुए तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया है। यदि कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं, तो अनुशासनिक कार्यवाही की जायेगी।
दीपाली भार्गव का तबादला, सतीशचंद्र होंगे नये नगर मजिस्ट्रेट
