दिव्यांगों बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

बच्चों ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बढ़पुर, मोहम्मदाबाद, कमालगंज, नगर क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बढ़पुर सुरेश चंद ने 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार में विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। किया। इस अवसर पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक कुलदीप यादव, अरुण शर्मा, निष्कर्ष कटियार, कार्तिक यादव, लक्ष्मी वर्मा, आईटी टीचर अजय कुमार, सरिता मिश्रा, रुचि राठौर, बृजेश कुमार, अमित कुमार, अखिलेश कुमार, ज्ञान सिंह, रामवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे। विजेता खिलाडिय़ों में 50 मीटर दौड (बालक) वर्ग में लाखन सिंह प्रथम, लवकुश द्वितीय व अमीर चन्द्र तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर दौड़ (बालिका) वर्ग दौड़ में आराध्या कश्यप प्रथम, आराध्या द्वितीय व रुखसार तृतीय स्थान पर रही। वहीं कुर्सी दौड़ (बालक) वर्ग में प्रबल प्रथम, कुश द्वितीय व रजत तृतीय स्थान पर रहा। कुर्सी दौड़ (बालिका) वर्ग में निराली दीक्षित प्रथम, महक द्वितीय व रीतिका तृतीय स्थान पर रही। सुलेख प्रतियोगिता में रेनू प्रथम, श्रेया द्वितीय, रोहन तृतीय स्थान पर रहे। कला प्रतियोगिता में रिया प्रथम, मोनिका मिश्रा द्वितीय, राम जी तृतीय रहे। गणित प्रतियोगिता में श्रेया प्रथम, सचिन द्वितीय व मोनिका मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। नृत्य प्रतियोगिता (बालक) वर्ग में विमल प्रथम, राम जी द्वितीय रहे। नृत्य प्रतियोगिता (बालिका) वर्ग में अंशिका प्रथम व अंजलि द्वितीय स्थान पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *