एकता और अनुशासन के साथ मनाया गया एनसीसी दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल एएस मलिक द्वारा बटालियन में एनसीसी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएन पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स द्वारा ड्रिल प्रदर्शन से हुई।
अगुवाई एमआईसी के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर ने की। केयरटेकर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह, एएन ओ लेफ्ट0 राजू अहिरवार उपस्थित रहे। सीनियर अंडर ऑफिसर श्रेया दुबे, कैडिट वंदनी, अंवेशा, राधा, वर्षा तथा अंशिका भदोरिया ने एनसीसी के बारे में भाषण प्रस्तुत किए। संचालन करते हुए लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर ने एनसीसी के इतिहास के बारे में बताया कि एनसीसी दिवस प्रतिवर्ष नवंबर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि एनसीसी की स्थापना 15 जुलाई, 1948 को हुई थी, पंडित जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में दिल्ली में पहली एनसीसी इकाई की स्थापना का समारोह आयोजित होने के बाद से नवंबर के चौथे रविवार को एनसीसी दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई। यह संगठन स्वैच्छिक त्रि-सेवा संगठन (सेना, नौसेना और वायु सेना) है और इसकी स्थापना का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करना है। ये संगठन विश्व का सबसे वृद्धि धारी संगठन है इसमें तीनों सेनाएं (जल-थल तथा वायुसेना) निहित होती हैं। एनसीसी का मोटा एकता और अनुशासन होता है। इसका प्रमुख उद्देश्य अनुशासन, चरित्र निर्माण तथा युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना उत्पन्न करना है। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एएस मलिक ने सभी एनसीसी कैडिट को संबोधित करते हुए अनुशासन में रहने तथा एनसीसी के मोटा का अक्षरस: पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने सभी एनसीसी कैडेट को बधाई देते हुए कहा कि सभी एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रहित में सेवा करनी चाहिए। साथ ही अनुशासन में रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का समापन एनसीसी सॉन्ग से किया गया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर नवीन सिंह, सूबेदार शैलेंद्र सिंह, सूबेदार दिनेश, हवलदार सोनू नागर, अंजली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *