समृद्धि न्यूज। तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में दो टूरिस्ट बसों की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि एक बस कराईकुडी जा रही थी, जबकि दूसरी मदुरै की तरफ जा रही थी, तभी थिरुपथुर के पास दोनों बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कई यात्री गाडिय़ों के अंदर फंस गए, जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। दुर्घटनास्थल की तस्वीरों में एक बस का ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हुआ दिख रहा है। दुर्घटना वाली जगह के वीडियो में जमीन पर एक लाइन में लाशें पड़ी दिख रही थीं। एक महिला बस के आगे से कूदती हुई दिखी, जिसका विंडशील्ड उड़ गया था। एक महिला जमीन पर बैठी थी और उसके माथे से खून टपक रहा था। पुलिस अधीक्षक शिवा प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और जांच पड़ताल की।
