उन्नाव, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आगमन पर लखनऊ-कानपुर बाईपास पर स्वागत किया गया। बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनका अभिनंदन किया।
अपने उन्नाव प्रवास के दौरान, बृजेश पाठक ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के आवास पर सांसद साक्षी जी महराज विधायक सदर पंकज गुप्ता जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के साथ बूथ संख्या 174 पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के परिवार से भेंट कर बेटी के विवाह हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की और बेटी और दामाद को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पौधों का संरक्षण सुनिश्चित करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के निर्देश दिए
डिप्टी सीएम ने मन की बात कार्यक्रम के उपरांत कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन किस ढंग से आम आदमी के जीवन में परिवर्तन लाने का काम करना है। उन्होंने हर क्षेत्र को छूने का काम किया है। शहद का उत्पादन प्राकृतिक रूप से हर जगह होता है लेकिन शहद के उत्पादन से रोजगार का सृजन कैसे हो और विभिन्न प्रकार का शहद कैसे बने विशेष फूल का शहद कैसे बने सफेद रंग का शहद के उत्पादन कैसे हो इस पर प्रधानमंत्री ने मन की बात के कार्यक्रम में चर्चा की है। प्रधानमंत्री ने युवाओं ने विज्ञान को नई दिशा देते हुए ड्रोन को मंगल गृह पर कैसे उतारे इसकी चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2014 से लगातार विजन रहा है कि गंगा के दोनों किनारों पर शून्य रासायनिक खादों का उपयोग करके ऑर्गेनिक खेती करेंगे। दैनिक जीवन में खाने वाली वस्तुएं लगभग रासायनिक खादों के प्रयोग से उत्पादित होती हैं और हमारे स्वास्थ्य को खराब करती है प्रधानमंत्री चाहते हैं कि हमारा देश स्वस्थ रहे। इसीलिए इस दिशा में भी उनका मार्गदर्शन हमे प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री ने स्पोर्ट्स की दुनिया में बेटियों ने जो परचम लहराया इसकी भी चर्चा की। भारत खेल की दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सभी कुछ एक सूत्र पिरोते हुए कई विषयों की चर्चा अपने कार्यक्रम में की है।
उन्होंने आगे शदियों पहले आदि शंकराचार्य ने चार शंकराचार्य के पीठ की स्थापना कश्मीर से कन्याकुमारी तक सनातन संस्कृति को एक रखने के उद्देश्य से की थी चाहे हमारी बोली भाषाएं रहन सहन खान पान कितनी भी अलग क्यों न हो। आज प्रधानमंत्री भी वैसा ही कार्य कर रहे हैं जिससे भारत की ताकत पूरी दुनिया में दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद 11 वें नम्बर से चौथे नंबर पर पहुंच गए। अभी जीडीपी की ग्रोथ रिपोर्ट आयी है भारत ने बड़ी छलांग लगाने का काम किया है दुनिया भर के अर्थशास्त्री विस्मित ढंग से देख रहे है कि भारत किस ढंग से आगे बढ़ रहा है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी संभावित हार से डरकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।
पाठक ने कहा, “एसआईआर की जो चर्चा विपक्ष कर रहा है, वह अपनी संभावित हार को आते देख घबरा गया है। बिहार में जिस तरह राजग गठबंधन ने विपक्ष के गुंडाराज और जंगलराज को समाप्त किया, उसकी हवाएं अब उत्तर प्रदेश में चल रही हैं। अखिलेश यादव इसी का दर्द झेल रहे हैं। 2017 से पहले चर्चा गुंडई पर होती थी, आज चर्चा विकास पर होती है।”
माफियाओं पर चल रही सख्त कार्रवाई का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने दोहराया कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा, “एक समय था जब हर जिले में एक माफिया हुआ करता था, ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’। हमारी सरकार ने माफियाओं की कमर तोड़ दी है। अखिलेश यादव को इसी बात से परेशानी है। उनके पेट में दर्द हो रहा है कि माफिया खत्म हो रहे हैं। ड्रग माफिया हो या अन्य अपराधी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा, सभी जेल जाएंगे और कानून का सामना करेंगे।”
कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही।
कार्यक्रम में सांसद साक्षी महराज जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी विधायक सदर पंकज गुप्ता जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन आदि उपस्थित रहे।
