भाजपा नेताओं ने शक्ति केंद्र पर सुनी पीएम के मन की बात
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री रामकिशोर साहू जनपद में एक दिवसीय प्रवास पर रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 128वें संस्करण कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी मंडल के अंतर्गत टाउन हॉल शक्ति केंद्र की बूथ संख्या 217 बूथ अध्यक्ष आदर्श मिश्रा के आवास पर पर कार्यक्रम को सुना। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उनके साथ क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता रहे।
पार्टी मुख्यालय पर राम किशोर साहू ने कहा कि इस समय पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को एसआईआर को गंभीरता से लेते हुए उसे अभियान में अपनी सहभागिता करनी है। विपक्ष के द्वारा जनता के बीच वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसएआर को लेकर विभिन्न गलतफहमियां और कन्फ्यूजन उत्पन्न किया जा रहा है। विपक्ष चुनाव आयोग के इस महाव्यापी अभियान को लेकर जनता को भ्रमित कर रहा है। कार्यकर्ता जन जागरूकता अभियान चलाकर प्रत्येक घर-घर पहुंचकर अभियान के बारे में संपूर्ण जानकारी देने का कार्य करें। बूथों पर टीमें बनाकर प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जोडऩे का कार्य करें। संगठन के प्रत्येक मोर्चे महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं सभी विभागों सोशल मीडिया, आईटी सेल मीडिया के समस्त पदाधिकारी अभियान को सफल बनाने का कार्य करें। क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा बहुत से बूथों पर कार्यकर्ता मन की बात को नहीं सुनते हैं। इसलिए प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री के द्वारा किए जा रहे हैं इस लोकप्रिय कार्यक्रम को प्रचारित और प्रसारित किया जाए। क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जहां पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं लागू है इसलिए मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया पूरे जनपद में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को चलाया जा रहा है जिसकी विधिवत समीक्षा भी की जा रही है। इस दौरान विमल कटियार, डीएस राठौर, डॉ0 रजनी सरीन, बबीता पाठक, अभिषेक त्रिवेदी, आदित्य मिश्रा, अमरदीप दीक्षित, विकास पांडे, वीर बहादुर पाल, रजनीश मिश्रा, कृष्ण मुरारी राजपूत, धीरेंद्र वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
बूथों पर टीमें बनाकर प्रत्येक व्यक्ति को जोड़े: रामकिशोर साहू
