ट्रांसफार्मर में आग लगने से 100 ग्रामों की बिजली गुल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ट्रांसफार्मर में आग लगने से करीब 100 ग्रामों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी। जिससे ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर में नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उम्मरपुर में 100 केवी के एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इस घटना से लगभग 100 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। उन्होंने लाइनमैन मंजेश कुमार को घटना से अवगत कराया। लाइनमैन मंजेश कुमार ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली है। उन्होंने पुष्टि की कि वह मौके पर पहुंच रहे हैं और ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण करीब 100 घरों में बिजली गुल हो गई है। नोडल अधिकारी गोपाल मिश्रा ने जानकारी दी कि आग लगने की सूचना मिलते ही लाइनमैन को मौके पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *