हलिया (मिर्ज़ापुर):स्थानीय थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव स्थित अदवा बांध सुलिस के पास मंगलवार कि शाम बाइक ब्रेकर से उछलने के कारण बाइक सवार महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने महिला को उपचार के लिए निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भिजवाया जंहा पर चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद महिला के सर में गंभीर चोट को देखते हुए ट्रामा सेंटर मिर्ज़ापुर के लिए रेफर कर दिया है महिला के परिजनों द्वारा महिला को एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 से ट्रामा सेंटर लेकर चले गए है ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के नौगवा गांव निवासी विद्या सागर की 52 वर्षीय पत्नी फूलवंती अपने पुत्र पंकज पाल के साथ बाइक से अपने बहन के घर हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव जा रही थीं की बाइक जैसे हीं हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव स्थित अदवा बांध के सुलिस के पास पहुंची की बाइक ब्रेकर से उछलने के कारण बाइक सवार महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार ने महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद सर में गंभीर चोट को देखते हुए ट्रामा सेंटर मिर्ज़ापुर के लिए रेफर कर दिया महिला के परिजनों द्वारा एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 पर सूचना दिया जिस पर एम्बुलेंस सेवा वाहन के पायलट प्रवीण पाल व ईएमटी संतोष भारतीय महिला को ट्रामा सेंटर लेकर चले गए
