एसडीएम ने की एसआईआर की समीक्षा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाई जा रही एसआईआर प्रक्रिया की एसडीएम ने समीक्षा बैठक कर सभी कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए।
नवाबगंज नगर पंचायत कार्यालय पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाई जा रही एसआईआर प्रक्रिया में लगातार बूथ लेविल अधिकारी एसआईआर फॉर्म भरकर प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए जी जान से जुटे हैं। वहीं बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पर एसडीम कायमगंज न्यायिक गजराज सिंह ने बूथ लेविल अधिकारी/कर्मचारियों के साथ बैठक कर आज ही कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिसमें सभी बूथ लेविल अधिकारियों व कर्मचारियों में एकदम हडक़ंप मच गया। अधिकारी का कड़ा आदेश पाते ही सभी कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए और उन्होंने सभी से कड़ाई के साथ निर्देश का पालन करने की बात कही। इस मौके पर एसडीम कायमगंज न्यायिक गजराज सिंह, राजस्व निरीक्षक जगदीप सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत प्रमोद कुमार, हितांशु गंगवार, विकास गंगवार तथा समस्त बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *