साधन सहकारी समिति गलरा खुटहा पर पारदर्शिता के साथ किसानों से की जा रही धान खरीद

हलिया (मिर्ज़ापुर): क्षेत्र के साधन सहकारी समिति गलरा खुटहा पर किसानों से टोकन सिस्टम से पारदर्शिता के साथ किसानों के धान की तौल कराई जा रही है साधन सहकारी समिति पर धान बेचने के लिए 352 किसानों ने सम्पर्क कर अपना कागजात समिति पर जमा कराया है समिति धान क्रय केंद्र प्रभारी विकास तिवारी द्वारा किसानों के धान की खरीद को टोकन सिस्टम से किया जा रहा है समिति पर अब तक कुल 68 किसानों से 4111.20 कुंतल धान की खरीद किया गया है धान खरीद के बाद किसानों के खातों में भुगतान किया गया है समिति पर गुरुवार को संदीप सिंह से 55 कुंतल व अम्बुज से 59 कुंतल धान की खरीद किया जा रहा है समिति के धान खरीद केंद्र प्रभारी विकास तिवारी ने बताया समिति पर धान बेचने के लिए कुल 352 किसानों ने सम्पर्क किया है सम्पर्क रजिस्टर के अनुसार टोकन सिस्टम से किसानों की धान की खरीद किया जा रहा है बरबसा गांव के एक किसान द्वारा धान बेचने के लिए लेकर केंद्र पर आया था लेकिन धान की नमी 21.3 होने से धान को वापस कर दिया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *