ऑन लाइन उपस्थिति के विरोध में आरपार की लड़ाई के मूड में धरना पर डटे ग्राम सचिव

शाहाबाद हरदोई , समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ/ प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को ब्लॉक शाहाबाद के लगभग सभी ग्राम पंचायत सचिव धरना पर डटे रहे।तथा अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा। ग्राम पंचायत सचिवों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए ब्लॉक परिसर में शान्ति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया।तथा शासन स्तर से उनकी मांगों को जल्द से जल्द से पूर्ण किये जाने की मांग की।ग्राम पंचायत सचिवों से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए जो दबाव बनाया जा रहा है वह दबाव अन्य विभागों के कर्मियों पर भी बनाया जाए।तब वह लोग भी ग्राम पंचायत पर अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराएं अन्यथा सभी ग्राम पंचायत सचिव प्रांतीय आवाह्न पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हड़ताल करने पर विवश होगे।इस मौके पर मोहित पाठक,सुबोध गुप्ता,नितान्त रस्तोगी,अफ्फान फारुख,मो•साजिद,इकलाख सिद्दीकी,विकास त्रिपाठी,विजय सिंह,सुनील पाल,अमर सिंह,मनोहर लाल,अंकित कुमार,ज्ञानेन्द्र सिंह,हर्षित सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *