मेडिकल कालेज में विविध ज्ञानवर्धक एवं कौशल-विकास सत्र आयोजित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल’ में आयुरप्रवेशिका (यूजी ट्रांजिशनल करिकुलम) एवं संस्कार (पीजी ओरिएंटेशन प्रोग्राम) के 5 व 6 दिसम्बर को संपन्न दसवें और ग्यारहवें दिवस में विविध ज्ञानवर्धक एवं कौशल-विकास सत्र आयोजित किए गए। यूजी सत्रों में डॉ0 रविन्द्र यादव ने हेरिटेज इन यंग हैंड्स, डॉ0 अरिमर्दन ने स्पोकन संस्कृत, डॉ0 सी0 उदय कुमार ने टाइम मैनेजमेंट, डॉ0 अरीब हुसैन ने पर्सनलाइज्ड मेडिसिन, साथ ही अलुमनाइ द्वारा क्लिनिकल सक्सेस स्टोरीज़ साझा की गईं। 6 दिसम्बर को डॉ0 निरंजन, डॉ0 अरिमर्दन, डॉ0 अरुण पांडेय, डॉ0 रुमादे, डॉ0 शाहिद व टीम, डॉ0 श्वेता सिंह राठौर और डॉ0 कविता नेगी ने मनोविज्ञान, श्लोक वाचन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, इमोशनल इंटेलिजेंस, सॉफ्ट स्किल्स, निदान पंचक तथा माइंडफुलनेस जैसे विषयों पर केंद्रित सत्र लिए। पीजी कार्यक्रम में आयुष गौर द्वारा भाषाई कौशल, डॉ0 रविन्द्र यादव द्वारा ब्रांड एम्बेसडरशिप और उद्यमिता, डॉ0 एके खान ने एबीडीएम प्रशिक्षण तथा विद्यार्थियों की विभिन्न सेमिनार प्रस्तुतियाँ आयोजित हुईं। डॉ0 आनंद बाजपेयी द्वारा एसओपीएस डॉ0 रीता सिंह व डॉ0 श्वेता राठौर के समन्वय में सेमिनार प्रस्तुतियां, डॉ0 विकास बाबू ने स्वास्थ्य जागरूकता तथा राहुल ने डिजिटल एडिटिंग टूल्स प्रशिक्षण संपन्न हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक, व्यावहारिक एवं व्यक्तित्व विकास को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *