चीन को विदेश मंत्रालय ने दिया कड़ा संदेश, ट्रैवल एडवाइजरी जारी

चीन यात्रा जाते या आते समय सावधानी बरतें
समृद्धि न्यूज। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग की। विदेश मंत्रालय ने चीन यात्रा पर भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह दी है। यह कदम तब उठाया गया जब अरुणाचल की थोंगडोक नाम की महिला को शंघाई एयरपोर्ट पर 18 घंटे रोककर उनका पासपोर्ट अमान्य बताया। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने कई और मामले की भी जानाकरी दी। उन्होंने चीन में भारतीय यात्रियों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि चीन के हवाई अड्डों पर भारतीय नागरिकों के साथ कथित तौर पर मनमानी कार्रवाई पर भारत ने सख्त रुख अपनाया है। हमें उम्मीद है कि चीन भरोसा दे कि भारतीय नागरिकों को न तो निशाना बनाया जाएगाए न ही बिना वजह रोका जाएगा। अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा के नियमों का सम्मान किया जाना चाहिए। इस दौरान रणधीर जायसवाल ने भारतीय यात्रियों को चीन जाने या वहां ट्रांजिट करने से पहले सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।

उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा के नियमों का सम्मान किया जाए और भारतीयों को बिना वजह परेशान न किया जाए। प्रवक्ता ने कहा कि हाल की शिकायतों के बाद सरकार भारतीय नागरिकों को सलाह देती है कि वे चीन जाने या वहां से ट्रांजिट करने में सावधानी रखें। पश्चिमी कामेंग जिले की रूपा की रहने वाली थोंगडोक जो ब्रिटेन में रहती हैं। 21 नवंबर को लंदन से जापान जा रही थीं। उनका तीन घंटे का ट्रांजिट अचानक एक लंबी परेशानी में बदल गया। उन्होंने बताया कि शंघाई एयरपोर्ट पर चीन के इमिग्रेशन और चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने उन्हें 18 घंटे से ज्यादा रोककर रखा। उनका भारतीय पासपोर्ट इसलिए अमान्य बताया गया, क्योंकि उनके पासपोर्ट पर जन्मस्थान अरुणाचल प्रदेश लिखा था, जिसे चीन अपना क्षेत्र बताता है। विदेश मंत्रालय ने भारतीयों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजारी भी जारी की। इसमें भारतीय नागरिकों से सावधान रहने की अपील की गई। जायसवाल ने कहा कि विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिकों को सलाह देगा कि चीन जाते समय या देश से गुजरते समय वे पूरी समझदारी से काम लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *