नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस पार्टी से निलंबित, 500 करोड़ वाले बयान पर कार्यवाही

पंजाब: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ0 नवजोत कौर को पार्टी से संस्पेंड किया गया है। नवजोत कौर के खिलाफ यह कार्रवाई उनके दिए गए बयान पर की गई है। पंजाब कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया है। नवजोत कौर के खिलाफ एक्शन की जानकारी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना से कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने वो लेटर भी शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि नवजोत कौर की प्राथमिक सदस्यता फिलहाल सस्पेंड की जाती है।

Image

नवजोत कौर ने दो दिन पहले कहा था कि अगर सिद्धू को सीएम फेस बनाया जाता है तो वह पार्टी में एक्टिव हो जाएंगे। हम रिजल्ट दे सकते हैं और पंजाब को गोल्डन स्टेट बना देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इस समय जिस तरह के हालात हैं हर कोई सीएम बनने की दौड़ में लगा हुआ है। पार्टी को हराने में लगे हुए हैं। हमारे पास पैसे नहीं हैं और जो 500 करोड़ की अटैची देता है उसकी को सीएम फेस बनाया जाता है। नवजोत कौर ने शनिवार को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात के बाद यह बात कही। नवजोत कौर सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, प्रताप सिंह बाजवा समेत पंजाब कांग्रेस के नेताओं के राजस्थान जाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने और आपसी सांठ गांठ के आरोप लगाए थे और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर काउंसलर चुनाव के दौरान 5 करोड़ रुपए लेने जैसे आरोप भी लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *