अतिक्रमणकारी दुकानदारों ने ईओ ने चेताया

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अधिशाषी अधिकारी ने नगर में भ्रमण कर अतिक्रमण किये दुकानदारों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि समय रहते अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा नोटिस जारी किये जायेंगे। उसके बाद भी अतिक्रमण न हटाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
मोहम्मदाबाद में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामानंद ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी कस्बा मोहम्मदाबाद के संकिसा रोड पर अतिक्रमण फैलाने वाले फल विक्रेताओं, खोमचे वालों और उन दुकानदारों को दी गई है जिन्होंने नाले के बाहर अपनी दुकानें लगा रखी हैं। अधिशासी अधिकारी रामानंद ने अपने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना किसी भेदभाव के सभी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी करें। उन्होंने कहा कि नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कस्बा इंचार्ज विनोद यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *